बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज हो चुका है. देश भर से नेता बिहार में अपनी-अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री व हिमाचल की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 5वीं बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पार्टी के प्रचार के लिए बेतिया व रक्सौल पहुंचे. यहां से उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोला और कहा कि आरजेडी और उनका महागठबंधन बिहार में मंगलराज से जंगलराज की वापसी चाहता है और बिहार में जब-जब आरजेडी की सरकार आई है, इन्होंने सिर्फ तबाही लाई है. अनुराग सिंह ठाकुर ने NDA उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील भी की.
‘मंगलराज से वापस जंगलराज की तरफ ले जाने का षड्यंत्र’
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में बिहार में सुशासन व जनकल्याण की सरकार देने का काम किया है. बिहार की जनता यह जानती है कि जब-जब राजद आई है, तब-तब तबाही लाई है. जब 2005 में हमारी सरकार आई और नीतीश जी मुख्यमंत्री बने तो हमने सबसे पहला काम यह किया कि लालू प्रसाद व राबड़ी देवी की छत्रछाया में पनप रहे जंगलराज के सारे आदमखोर जानवरों को जेल के अंदर डाल दिया. कुछ लोग बिहार को मंगलराज से वापस जंगलराज की तरफ ले जाने का षड्यंत्र रच रहे हैं. क्या हम बिहार को वापस उसी खौफनाक लालटेन युग में ले जाने की इजाजत दे सकते हैं, जहां बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, नरसंहारों का दौर चला करता था, अपहरण करने वाले और अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त था.
उन्होंने कहा कि जंगलराज के ज़माने में जब बिहार में बिजली कटती थी, तो कई दिन, कई सप्ताह और यहाँ तक कि कई महीनों तक आती ही नहीं थी. ऐसा लालूजी इसलिए करते थे ताकि बिहार में कोई पढ़े नहीं, कोई उद्योग-धंधा न लगे, व्यापार न हो क्योंकि अंधेरगर्दी और दहशतगर्दी ही राजद की पहचान रही है.
लालू के करप्शन में तेजस्वी की कितनी हिस्सेदारी?
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज ये बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहे हैं. यह क्या रोजगार देंगे? इनसे कोई पूछे कि रेलवे में नौकरी देने के एवज में लालूजी ने बिहार और देश के कितने गरीब युवाओं से उनकी ज़मीन हड़प ली है? लालू प्रसाद यादव के परिवार का इतिहास रहा है, जब भी मौका मिले तो जानवर से लेकर आदमी तक सबका हिस्सा खा जाओ. तेजस्वी बताएं कि लालूजी इस करप्शन में उनकी कितनी हिस्सेदारी थी? गरीब-गुरबों, पिछड़ों की बात करने वाले इस परिवार ने दरअसल गरीब-गुरबों और पिछड़ों को ठगा ही है. इन्होंने बिहार की तीन पीढ़ियों को बर्बाद किया है और बिहार को सौ साल पीछे धकेल दिया है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को मैदान में क्यों उतारा, जानिए पार्टी की इस रणनीती के पीछे की इनसाइड स्टोरी
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि लालटेन राज में महिलाओं को सबसे ज़्यादा तकलीफ उठानी पड़ी, क्योंकि सड़कों की हालत खराब थी, पुल-पुलिया नहीं बनते थे, बाढ़ के समय गर्भवती महिलाएं अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती थीं. इलाज की सुविधाएं न के बराबर थीं और अराजकता का सबसे ज़्यादा असर महिलाओं पर पड़ा. डबल इंजन की सरकार के आने के बाद बिहार में कानून का राज लौटा है और यही वजह है कि आज लड़कियां बेखौफ होकर बाहर निकल रही हैं, सेना और पुलिस तक में अपनी जगह बना रही हैं. इसलिए आज हम सबको मिलकर ये प्रण करना है कि अब बिहार को फिर कभी उस अंधेरे में नहीं जाने देंगे. अपने बच्चों को बर्बाद होने से बचाने का यही रास्ता है.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
5 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines