Anil Ambani In Gaya: उद्योगपति अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ बिहार के बोधगया पहुंचे। दोनों ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। अंबानी परिवार ने गया में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान भी किया। जहां पर आखिर में अनिल अंबानी ने बोधिवृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान भी लगाया। इसके बाद वह महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए प्रयागराज के लिए निकल गए।
अनिल अंबानी ने किया पिंडदान
अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और बेटे के साथ बिहार के बोधगया पहुंचकर पूजा अर्चना की। अंबानी परिवार विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंगला गौरी और महाबोधि मंदिर पहुंचा, जहां पर उन्होंने पूर्वजों के लिए पिंडदान किया। मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल के मार्गदर्शन में विष्णुपद मंदिर में सभी अनुष्ठान किए गए। अनिल अंबानी ने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान भी लगाया। गया जिला प्रशासन ने अंबानी परिवार की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
आपको बता दें कि महाबोधि मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए खास जगह है। बिहार पर्यटन वेबसाइट के अनुसार, यह मंदिर बोधगया में एक प्राचीन बौद्ध संरचना है, जिसे लेकर कहा जाता है कि बुद्ध को ज्ञान यहीं पर प्राप्त हुआ था।
महाकुंभ पहुंचा अंबानी परिवार
प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ में शामिल होने के लिए देश दुनिया से बड़े बड़े लोग आ रहे हैं। इसी कड़ी में अनिल अंबानी भी पत्नी टीना अंबानी के साथ महाकुंभ पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब 11 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले को मिलेगा पहला स्मार्ट विलेज, सीएम नीतीश करेंगे शुभारंभ
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
15 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines