पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार को कुचल दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी, जबकि बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई.
गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कड़ी धूप में यात्री घंटों फंसे रहे.
कई गाड़ियों में लगाई प्रदर्शनकारियों ने आग
स्थिति जल्द ही हिंसक हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों समेत कई अन्य वाहनों में आग लगा दी और एनएच से गुजर रहे कई वाहनों में तोड़फोड़ की. शुरुआती दौर में मौके पर पहुंची पुलिस भी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकी और पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा. बाद में पांच थानों की अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हालात पर काबू पाने की कोशिश की गई और उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा गया.
इस दौरान कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी के साथ भी मारपीट की गई और उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया. आग बुझाने पहुंची दमकल टीम और फायर कर्मियों को भी हिंसक भीड़ के कारण अपनी जान बचाकर मौके से लौटना पड़ा.
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई.
यह भी पढ़ें- बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शनिवार को ‘हाफ-डे’, टीचरों के ट्रांसफर पर भी आया आदेश
अब हालात सामान्य- प्रशासन
सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं. पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय के अनुसार, दुर्घटना में मृत युवक के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया और इसी दौरान कुछ आगजनी की घटनाएं भी हुईं. हालांकि, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को हटवाया और सड़क पर आवाजाही फिर से शुरू कराई गई.
कैसे हुई युवक की मौत?
वहीं, एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है. पुलिस हादसे और हिंसा, दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल से बनाए गए वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने बस और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया. अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines