हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी और विधायकी के बाद अब छिनेगा सरकारी आवास

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर एक और बड़ा एक्शन हुआ है. जेडीयू से निष्कासन और विधानसभा सदस्यता जाने के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है. भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर तक बंगला खाली करने का कड़ा निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर एक और बड़ा एक्शन हुआ है. (Photo-PTI)

बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जेडीयू से बाहर किए जाने और विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद अब उन पर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है. भवन निर्माण विभाग ने अनंत सिंह को उनका सरकारी आवास खाली करने का आधिकारिक नोटिस थमा दिया है. भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अनंत सिंह को 25 नवंबर तक अपना सरकारी बंगला खाली करना होगा. विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि तय तारीख तक आवास को खाली कर विभाग को सुपुर्द कर दिया जाए. अगर तय समय सीमा में बंगला खाली नहीं किया जाता है, तो प्रशासन आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत आवास खाली कराने की कार्रवाई कर सकता है.

अनंत सिंह और नीलम देवी को पार्टी से निकालने की वजह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव के दौरान बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जाकर ‘जन सुराज’ समर्थित प्रत्याशी का खुला समर्थन किया था और जमकर प्रचार भी किया था. पार्टी लाइन से हटकर किए गए इस काम को लेकर जेडीयू नेतृत्व ने विधायक अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इतना ही नहीं, पार्टी ने अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

पार्टी और सदस्यता के बाद तीसरा बड़ा झटका

अनंत सिंह के लिए यह लगातार तीसरा बड़ा झटका माना जा रहा है. सबसे पहले जेडीयू ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर भी फैसला आया और अब नियमों के तहत उनसे सरकारी आवास वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नियमानुसार, विधायकी जाने के बाद पूर्व जनप्रतिनिधियों को आवंटित सरकारी आवास खाली करना पड़ता है, और इसी कड़ी में भवन निर्माण विभाग ने यह कड़ा कदम उठाया है. इस नोटिस के सामने आने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. प्रशासन की ओर से अब 25 नवंबर की डेडलाइन पर नजरें टिकी हैं कि अनंत सिंह तय तारीख तक आवास खाली करते हैं या आगे कोई अन्य रुख अपनाते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola