Amit Shah in Mithilanchal (अमिताभ ओझा): बिहार के मधुबनी में झंझारपुर रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर बिहार के लोगों को जंगलराज की याद दिलाई है। अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू जी एक्टिव और नीतीश जी इन-एक्टिव हो गए हैं, इसीलिए जंगलराज आ गया है। शाह ने कहा कि मैं रोज बिहार के अखबार बारीकी से पढ़ता हूं। ये लोग फिर से जंगलराज ला रहे हैं। रैली के दौरान अपने संबोधन में अमित शाह ने मिथिलांचल के लोगों को आगाह किया कि यदि केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने तो सीमांचल का इलाका घुसपैठियों का केंद्र बन जाएगा और आतंक बढ़ जाएगा।
लालू पर हमले से की सभा की शुरुआत
हालांकि अमित शाह इससे पहले जब भी बिहार आए हैं तो सभा की शुरुआत नीतीश कुमार पर हमलावार होकर ही करते हैं, लेकिन इस बार शुरुआत नीतीश कुमार की सरकार नहीं बल्कि लालू जी की सरकार से किया। अमित शाह ने कहा को बिहार में लालू एक्टिव और नीतीश कुमार इन-एक्टिव हैं, जिसकी वजह से फिर से जंगलराज आ गया है। अमित शाह ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि नीतीश जी पानी और तेल का मिलन नहीं हो सकता। तेल पानी को भी खराब कर देता है।
अमित शाह ने कहा को कुछ दिन पहले लालू जी की सरकार ने फतवा जारी किया कि रक्षाबंधन के दिन छुट्टी नहीं रहेगी, लेकिन बिहार की जनता के विरोध के कारण सरकार को आदेश वापस लेना पड़ा। साल 2019 में बिहार ने 39 सीट देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। शाह ने कहा की बिहार में बड़े बदलाव की जरूरत है। सरकार नहीं सुशासन चाहिए, गुंडाराज नहीं जनता राज चाहिए। तीन दशक से ज्यादा समय तक सत्ता में जिन लोगों की भागीदारी रही, वो यदि ईमानदारी से काम कर लेते तो हमारे बच्चों को बाहर जाकर कमाने की जरूरत नहीं होती।
15 बार नीतीश और 14 बार लालू का नाम
अमित शाह ने अपने 30 मिनट के स्पीच में 15 बार नीतीश कुमार का नाम और 14 बार लालू प्रसाद का नाम लिया, जबकि 12 बार पीएम मोदी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि 2024 हम 40 की 40 सीटें जीतेंगे। उन्होंने जनता से पूछा कि चंद्रयान जब गया तो हर भारतवासी का सीना चौड़ा हुआ। जी20 में मोदी जी की पहल पर अफ्रीकन देशों के समूह को शामिल किया गया। जी20 के बाद यह साफ हो गया कि आने वाले दिनों मे भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकता है। जी20 में मिथिला पेंटिंग और नालंदा विवि को एक नई पहचान देने का काम मोदी जी ने किया है।
इसके बाद अमित शाह ने बिहार के जंगलराज पर बात शुरू की। उन्होंने कहा कि बारीकी से बिहार के अखबार पढ़ रहा हूं। हर दिन अपराध की घटनाओं से भरा रहता है। ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, यह बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जाएगा। लालू जी ने अरबों-खरबों रुपयों का भ्रष्टाचार किया। यूपीए के नाम से खूब भ्रष्टाचार किया। इसलिए आज नाम बदलने का काम किया। I.N.D.I.A एलाएंस के लोग रामचरितमानस का अपमान करते हैं। जन्माष्टमी और रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द कर देते है।
मोदी नहीं बने पीएम तो होगी घुसपैठ
उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों ने लालू की जोड़ी को नहीं हराया और मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो पूरा सीमांचल घुसपैठ से भर जाएगा। ये लोग वोट बैंक को राजनीति के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। आज बिहार में बालू माफिया, दारू माफिया और टाइम बम बरामद हो रहे है। इन सभी का एकमात्र समाधान है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। बिहार में जेडीयू आरजेडी का गठबंधन तेल पानी का संबंध है। नीतीश जी को कहना चाहते है कि तेल पानी को गंदा कर देता है।
मिथिला रैली में अमित शाह ने अयोध्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो रहा है। आपने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और अब अगले साल जनवरी में जहां राम जी का जन्म हुआ था, वहीं विशाल राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। आपने मोदी जी को पीएम बनाया तो कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। मिथिला के दरभंगा में मोदी जी ने एयरपोर्ट बनवाया। तीन साल में 16 लाख लोगों ने सफर किया। दरभंगा एम्स पर नीतीश बाबू खूब बोलते हैं कि 81 एकड़ जमीन दिया, लेकिन फिर वापस ले ली। शाह बोले कि यदि नीतीश कुमार ने जमीन वापस नहीं ली होती तो आज एम्स बनकर तैयार हो जाता।
रामायण सर्किट से जुड़ा सीतामढ़ी-बक्सर
रामायण सर्किट में बिहार के सीतामढ़ी और बक्सर को जोड़ा गया। मिथिलांचल के मखाना को एक नई पहचान दी। 1605 करोड़ की सुपौल अररिया रेल लाइन को मंजूरी दी गई। मोदी जी ने बिहार के 86 लाख किसानों को छह हजार रुपये दिए। 80 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिला। उन्होंने ऐलान किया कि नीतीश जी आपकी दाल नहीं गलेगी, नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
4 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
9 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
9 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines