अमित शाह ने बिहार में महागठबंधन को घेरा, बोले- कुछ दिन पहले लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया लेकिन...

Amit Shah in Bihar
विज्ञापन

Amit Shah in Bihar: गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के मधुबनी में दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष के महागठबंधन को घेरा। यहां के झंझारपुर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से मिथिलांचल ही नहीं बल्कि देश-दुनिया अपना नाम किया है।

इसलिए मैं बिहार की जनता का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी, लेकिन इसके बाद जनता ने जो आक्रोश दिखाया मैं उसका सम्मान करता हूं।

विज्ञापन

सीता मैय्या को किया प्रमाम

अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत सीमा मैया को प्रणाम करते हुए की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं उन सीता मैय्या को प्रणाम करता हूं, जिनकी भूमि पर आज आया हूं। यहीं पर उन्होंने देह धारण करके पूरी दुनिया को बताया कि पतिव्रता धर्म क्या होता है? शाह ने कहा कि महान विद्यापति जी, मंडल मिश्र और जन नायक कर्पुरी ठाकुर की भी भूमि है। इसके बाद मधुबनी पेंटिंग का जिक्र किया और बिहार की जनता को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

लालू पर जमकर बरसे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झंझारपुर में अपने संबोधन के दौरान कहा कि अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार है। रोजाना बिहार में गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों और दलितों की हत्या हो रही हैं। शाह ने कहा कि रेल मंत्री रहते हुए लालू जी ने जमकर भ्रष्टाचार किया। ये यूपीए नाम के साथ नहीं आ सकते, इसलिए इन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन नाम रखा है। शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि नाम कोई भी बदले, यह वही लालू प्रसाद यादव हैं, जिन्होंने बिहार को कई वर्षों तक पीछे धकेलने का काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ