Amit Shah in Bihar :बिहार के झंझारपुर में अमित शाह ने रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, नीतीश जी अरबो-खरबो का भ्रष्टाचार करने वाले लालू यादव के साथ जाकर बैठ गए हैं क्योंकि वह यूपीए के नाम से नहीं आ सकते थे इसलिए उन्होंने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा।
अमित शाह ने लालू यादव पर बोला हमला
रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी आप दस साल तक केंद्रीय मंत्री रहे लकिन आपने, अपने कार्यकाल में केवल 2 लाख रुपया दिया है। बिहार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है लेकिन उनका इस पर कोई भी ध्यान नहीं है।शाह ने आगे कहा, बिहार में लालू यादव फिर से एक्टिव हो गए हैं, वहीं नीतीश कुमार इनेक्टिव हो गए हैं। अपने कार्यकाल में लालू जी ने खूब भ्रष्टाचार किया जिसकी केंद्रीय एजेंसियां अब जांच कर रही हैं।
बिहार में बढ़ रहा है जंगलराज : शाह
अमित शाह ने लालू यादव पर जंगलराज को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा,बिहार में जंगलराज बढ़ता जा रहा है लेकिन लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हुए हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, अराजक तत्वों कि संख्या लगातार बढ़ रही है।
शाह बोले, सनातन धर्म पर लगातार किया जा रहा हमला
अमित शाह ने अपने भाषण में इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा “कुछ दिन पहले ये लालू-नीतीश जी की सरकार ने फतवा जारी करते हुए बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द कर दी।” उन्होंने कहा, आज सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा है। रामचरित मानस की अवहेलना करने वाली पार्टी आज सनातन का अपमान कर रही है। शाह ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा उन्होने कहा कि स्वार्थ कितना भी ऊपर हो, तेल और पानी एक नहीं हो सकते, तेल हमेशा पानी को मैला कर देता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पीएम बनने के लिए जो गठबंधन बनाया है एक दिन वह उनको जरूर डुबाएगा।
संबंधित खबरें
4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
6 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines