'अयोध्या में श्रीराम के बाद अब बिहार में सीता माता की बारी', गोपालगंज में लालू एंड कंपनी पर बरसे अमित शाह

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता वोटरों को साधने में जुट गए हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोपालगंज में लालू एंड कंपनी पर हमला बोला। 

amit-shah

अमित शाह ने गोलापगंज में जनसभा को किया संबोधित।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं। उन्होंने गोपालगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2025 में ही बिहार में चुनाव होने जा रहा है। बिहार के लोगों को ये तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब से बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार आई, यहां विकास की शुरुआत हुई। जब भी पीएम मोदी भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए आए, बिहार की जनता ने उनकी झोली कमल के फूल से भरने का काम किया है। इन 10 सालों के अंदर मोदी ने कई सारे विकास के काम किए, जो 65 साल तक कांग्रेस की सरकार नहीं कर पाई।

विज्ञापन

5 साल में बिहार को बाढ़ मुक्त कर देंगे : अमित शाह

उन्होंने कहा कि मैं आज गोपालगंज की भूमि पर ये कहकर जाता हूं कि एक बार और 5 साल एनडीए की सरकार बनाइए, हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे। कई सालों तक हम राह देखते थे कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने, लेकिन ये लालू एंड कंपनी बहुत सारे अड़ंगे लगाए, लेकिन साढ़े 500 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला को भव्य मंदिर में बिठाने का काम किया।

विज्ञापन

बिहार में अब माता सीता की बारी है : केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा कि अब बारी बिहार में माता सीता की है, यहां माता सीता का भव्य मंदिर पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा और मातृशक्ति का संदेश बिहार की भूमि से पूरे देश के अंदर जाएगा। नालंदा विश्विद्यालय का उद्घाटन मोदी कर चुके हैं। हमने वैशाली महोत्सव की शुरुआत की। मैथिली भाषा को अटल ने 8वीं सूची में लाया और मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग देने का काम मोदी ने किया।

विज्ञापन

लालू यादव पर बरसे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आरजेडी के राज में सिर्फ रंगदारी, अपहरण, दंबई, फिरौती, भ्रष्टाचार, घोटाला था, पूरे बिहार को तबाह करके रखा था। अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला किया, रेलवे में घोटाला किया, मिट्टी घोटाला किया, चारा घोटाला किया, नौकरी के बदले जमीन लिया। घोटालों का नया कीर्तिमान बनाने का काम किया। लालू यादव ने एक ही काम किया- सिर्फ अपने परिवार को सेट करने का काम किया। मोदी ने गरीबों को आगे बढ़ाया और लालू यादव ने सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया। मोदी ने धारा 370 समाप्त करके जम्मू-कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ने का काम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ