Khan Sir Admitted Hospital: गिरफ्तारी की अफवाह के बीच पटना के चर्चित शिक्षक खान सर हाॅस्पिटल में एडमिट है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हाॅस्पिटल में एडमिट हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें डिहाइड्रेशन और फीवर की शिकायत के बाद हाॅस्पिटल में लाया गया था।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में नाॅर्मलाइलेशन समेत कई मांगों को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को खान सर और गुरु रहमान सर का साथ मिला था। इसके बाद खबर आई थी कि छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे खान सर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें गर्दनीबाग थाने ले जाया गया है।
सोशल मीडिया पर किया भड़काऊ पोस्ट
मामले में डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कोचिंग संचालक खान सर स्वयं गर्दनीबाग थाने आए थे और मजिस्ट्रेट के सामने छात्रों को समझाने की बात कही थी। डीएसपी ने आगे बताया कि शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर प्लेटफाॅर्म पर ग्लोबल स्टडीज के नाम से एक हैंडल से तथ्यहीन, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किया है। इसमें उनकी रिहाई की मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Video: Normalisation System क्या? जिसके लिए यूपी-बिहार में छात्रों ने काटा बवाल
पुलिस ने बताया सच
डीएसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने खान सर को अरेस्ट नहीं किया है। सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट तथ्यहीन और भड़काऊ हैं। थाने में आकर उन्होंने खुद मजिस्ट्रेट से कहा कि वे उग्र छात्रों को समझाएंगे, इसके बाद उन्होंने स्वयं पुलिस से अटल पथ के पास सुरक्षित उनकी गाड़ी के पास छोड़ने को कहा। बाद में पुलिस वाहन से उनको उनकी गाड़ी के पास छोड़ दिया गया। ऐसे में फिलहाल पटना पुलिस अभ्यर्थियों को भड़काने, तथ्यहीन और हिंसा की स्थिति उत्पन्न करने वाले सोशल मीडिया हैंडल के विरूद्ध कार्रवाई में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Video: Normalisation System क्या? जिसके लिए यूपी-बिहार में छात्रों ने काटा बवाल
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines