हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंजन फेल, पंखे हुए बंद; मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग 

Air Force Helicopter: पुलिस के अनुयार ये घटना नया गांव वार्ड-13 में हुई है। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
बाढ़ के पानी में गिरा वायुसेना का हेलिकॉप्टर

Air Force Helicopter land Into Floodwaters In Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना का हेलिकॉप्टर उतारा गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा है कि तकनीकी कारणों के बाद हेलिकॉपटर को पानी में उतारा गया है। इसमें दो पायलट समेत तीन लोग सवार थे, हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार ये मामला औराई के मधुबन बेसी में हुआ है।

राहत सामग्री देकर वापस लौट रहा था 

वायुसेना ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा क्यों हुआ? और किसकी गलती से हुआ? इस बारे में वायुसेना ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वायुसेना सूत्रों के अनुसार ये हेलिकॉप्टर बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना और अन्य सामान देकर वापस लाैट रहा था। हादसे के बाद जांच दल पायलट और उसमें मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Flood Latest Update: बिहार में फिर कोसी का कोहराम! तटबंध भी टूटे, बाढ़ की चपेट में ये 16 जिले

हेलिकॉप्टर को पानी से बाहर निकाला जा रहा

स्थानीय पुलिस के अनुयार ये घटना नया गांव वार्ड-13 में हुई है। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि बिहार की कोसी और अन्य नदियों में बाढ़ आई हुई है। जिससे चंपारण के बेतिया में रिंग बांध टूट गया है। इससे पहले बाढ़ के पानी से बगहा बांध भी टूट गया था। सेना यहां बचाव कार्य में जुटी है, लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। हादसे के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मीडिया को बताया कि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर का इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद पायलट ने पानी में उसकी लैंडिंग करवाई है। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने के बाद इेलिकॉप्टर के पंखे (रोटर) बंद होने लगे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कलयुगी औलाद! मां ने पैसे नहीं द‍िए तो प‍िता का अंत‍िम संस्‍कार करने से क‍िया इनकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola