Owaisi Party Leader Shot Dead in Bihar: बिहार के सीवान से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां ऑल इंडिया मुस्लिम-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना सीवान के हुसैनगंज की है। हमले में घायल नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाले नेता की पहचान AIMIM के जिला अध्यक्ष आरिफ जमाल के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पेट में लगी गोली
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात आरिफ जमाल हर रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश आए और जमाल पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के दौरान एक गोली जमाल के पेट में लग गई। फायरिंग के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जमाल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने जमाल को मृत घोषित कर दिया। जमाल को अस्पताल ले जाने वाले जाकिर ने बताया कि यह घटना रात 8:30 बजे से 9 बजे के बीच हुई।
यह भी पढ़ें: SC/ST एक्ट के तहत अपराध कब सिद्ध माना जाएगा? पढ़ें इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणियां
हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
AIMIM के प्रवक्ता आदिल हसन ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हमले की निंदा की और जमाल के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। आदिल की इस पोस्ट को पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने री-पोस्ट किया है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस केस दर्ज करके घटना की जांच कर रही है और इसके पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines