हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Siwan Hooch Tragedy: छपरा के बाद अब बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

विज्ञापन

Siwan Hooch Tragedy: बिहार के छपरा के बाद अब सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बता दें कि छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था।

और पढ़िए – Palghar Crime News: महाराष्ट्र में 12 घंटे से अधिक समय तक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 8 गिरफ्तार

शराब से मौतों को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर

हाल ही में राज्य में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बीजेपी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बना रही है। बीजेपी ने भी बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की है और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल पघू चौहान से मुलाकात करेगा।

और पढ़िए – World News: ब्रिटेन में भारतीय मूल की नर्स और उसके दो बच्चे मृत मिले; पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस बीच, छपरा जहरीली त्रासदी में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

याचिका में अवैध शराब के निर्माण, व्यापार और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एक स्वतंत्र जांच और एक कार्य योजना तैयार करने की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश, डी वाई चंद्रचूड़ ने मामले को सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया, याचिकाकर्ता को शीतकालीन अवकाश के बाद मामले का फिर से उल्लेख करने के लिए कहा।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें