Adani Investment in Bihar : भारत के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप बिहार में धांसू एंट्री करेगा। अडानी ग्रुप के तहत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (ACL) की ओर से नवादा जिले के वारिसलीगंज में करीब 1600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके तहत 6 एमटीपीए की सीमेंट मिश्रण (ग्राइंडिंग) यूनिट लगेगी। इसे लेकर गौतम अडानी ने शनिवार को घोषणा की।
गौतम अडानी के निवेश से न सिर्फ सरकार का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जहां अंबुजा सीमेंट की इस यूनिट से राज्य सरकार के खजाने में हर साल करीब 250 करोड़ रुपये का राजस्व आएगा तो वहीं 250 से प्रत्यक्ष और 1000 अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेंगे। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अडानी ग्रुप का निवेश यह दर्शाता है कि राज्य सरकार राज्य की विकास क्षमता और लोगों के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी को लगा बड़ा झटका, एक दिन में हुआ 9200 करोड़ का नुकसान
पहले चरण में 1,100 करोड़ होगा निवेश
बिहार के नवादा में तीन चरणों में प्रोजेक्ट को पूरा जा किया जाएगा। पहले चरण में 1,100 करोड़ रुपये खर्च होगा, जिसे साल 2025 के दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसे लेकर अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक प्रणव अडानी का कहना है कि राज्य सरकार के विकास कार्यक्रम और ग्रुप के ग्रोथ प्लान के तहत यह निवेश हो रहा है। सरकार भी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है।
यह भी पढ़ें : गौतम अडानी की सफलता के पीछे है इस महिला का हाथ, साए की तरह रहती हैं साथ
फैक्ट्री लगने से क्षेत्रों का होगा विकास
नवादा में सीमेंट फैक्ट्री लगने से आसपास के क्षेत्रों में भी विकास होगा और कई तरह कार्य शुरू किए जा सकते हैं। इस फैक्ट्री में स्थायी नौकरियां भी मिलेंगी। साथ ही मजदूरों को काम करने के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार में अंजूबा सीमेंट का उत्पादन होना बड़ी बात है।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
6 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
7 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
14 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
17 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines