हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'महाकुंभ में सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि...', ममता कुलकर्णी पर क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम?

Acharya Pramod Krishnam Statement Mamta Kulkarni : किन्नर अखाड़े की महामंडेश्वर बनाए जाने के बाद ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में आ गईं। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम। (File Photo)

Acharya Pramod Krishnam Statement Mamta Kulkarni (अमिताभ ओझा, बिहार) : बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडेलश्वर बन गईं। श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर और कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को News24 से बातचीत करते हुए कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर कहा कि सनातन में किसी को निषेध नहीं किया जाता है। पहले क्या थे इसका मतलब नहीं है, आज क्या है इसे देखा जाना चाहिए। यह एक प्रक्रिया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महाकुंभ में इस बात पर नाराजगी जताई कि किसकी आंख सुंदर है, कौन कितना खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ आस्था का विषय है। आचार्य ने कहा कि देश आज सनातन की तरफ बढ़ रहा है। महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, यह सनातन की भव्यता दिखाता है। यह सिर्फ भीड़ नहीं है, बल्कि सनातन की आस्था है।

यह भी पढ़ें : ‘पहले जेल जा चुकीं ममता कुलकर्णी’, किन्नर अखाड़े की हिमांगी सखी ने क्यों किया विरोध?

दिल्ली चुनाव पर क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम?

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अच्छे आदमी हैं। अब युद्ध चल रहा है, किसकी विजय होती है यह समय बताएगा, लेकिन इस बार माहौल सनातन का है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चुनाव के दौरान रावण और राम, पांडव और कौरव के आने की चर्चा पर कहा कि राम भी हर काल में थे और रावण भी।

यह भी पढ़ें : ‘सरकार बनी तो राहुल गांधी पलट देंगे राम मंदिर का फैसला…’ आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा

बिहार दौरे पर हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को श्रीकल्कि धाम मंदिर के निर्माण के सिलसिले में बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे पहले भी बिहार आ चुके हैं, लेकिन इस बार का प्रयोजन बड़ा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें