Bihar Hindi News: पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जब्त बाइक की संख्या जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Edited By Rakesh Choudhary

Ariria Police
Edited By Rakesh Choudhary

Ariria Police
अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्टः अररिया जिले के बौंसी थाना पुलिस ने एक अपराधी को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपराधी की निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक भी बरामद की। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां एसपी अशोक कुमार सिंह इस घटना की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीते 8 जनवरी को बाइक की चोरी का मामला बौंसी थाना में दर्ज हुआ था। इस चोरी का नामजद आरोपी मो.अबुसमा उर्फ घोलटा की पुलिस को तलाश थी। थाना अध्यक्ष किंग कुंदन को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अबुसमा अपने घर में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी की लिए थाना अध्यक्ष ने टीम तैयार कर अबुसमा के घर गुरुवार रात को छापा मारा, लेकिन यहां पुलिस के आने से पहले वह घर से फरार हो गया। घर की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल और एक 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बौंसी थाना में अबुसमा उर्फ घोलटा के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी । पुलिस ने शुक्रवार सुबह अबुसमा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि विशेषकर बौंसी थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। जिसमें दर्जनों बाइक की चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने अबुसमा की निशानदेही पर क्षेत्र के विभिन जगहों से 6 चोरी की बाइक को बरामद किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: