Bihar Elections: बिहार के चुनावी माहौल में आम आदमी पार्टी की एंट्री ने हलचल मचा दी है. पटना पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को भाजपा और जेडीयू सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को “झूठी पार्टियों के झूठ से सावधान” रहना होगा. संजय सिंह ने कहा कि भाजपा और जेडीयू की जोड़ी ने बीस सालों से बिहार को ठगा है. उन्होंने गरीबों से लेकर नौजवानों तक को सिर्फ वादे दिए, लेकिन किया कुछ नहीं. बोले, छठी मैया ने खुद भाजपा का झूठ उजागर कर दिया है. दिल्ली में यमुना के किनारे नकली घाट बनाकर यूपी-बिहार के लोगों की आस्था से मजाक किया गया. जो लोग छठ जैसे पवित्र पर्व पर भी नाटक करते हैं, उनसे जनता अब सवाल पूछेगी.
यूपी-बिहार के लोगों की झुग्गियां तोड़ीं
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बिहार के लोगों को पलायन करने वाला बताते हैं, लेकिन पिछले बीस साल से बिहार में उनकी ही सरकार है. अगर बिहार पीछे रह गया, रोजगार नहीं मिला, तो फिर जिम्मेदार कौन है? संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने यूपी-बिहार के लोगों की झुग्गियां तोड़ीं, दुकाने गिराईं, और अब वही लोग बिहार में वोट मांगने आ रहे हैं. युवाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन अब नौजवानों को कहा जा रहा है, रील बनाओ. उन्होंने तंज कसा, “बिहार का नौजवान रील बनाएगा और जय शाह क्रिकेट से करोड़ों कमाएंगे. ये युवाओं का अपमान है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी संजय सिंह ने जमकर वार किया. बोले, जो अपने ही कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते, जो मंच पर महिला आयोजक के सिर पर गमला रख देते हैं. वो बिहार की जनता को क्या पहचानेंगे? संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने दस सालों में ईमानदारी से काम किया है. यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों की सेवा की है. अब वही भावना लेकर आम आदमी पार्टी बिहार में आई है. हम जनता के मुद्दों पर लड़ने आए हैं. भाजपा-जेडीयू की तरह झूठे वादे करने नहीं.
जनता ने ईमानदारी को वोट दिया
उन्होंने कहा कि जहां-जहां आम आदमी पार्टी पहुंची है. वहां जनता ने ईमानदारी को वोट दिया है. गुजरात में हमारे विधायक जनता की आवाज बने हैं. अब बिहार में भी जनता बदलाव करेगी. यूपी सीएम पर निशाना साधते हुए संजय सिंह बोले, सीएम योगी का बुलडोज़र अब मंदिरों पर चल रहा है. काशी, अयोध्या, मिर्जापुर में देख लीजिए. भाजपा अब नफरत की फैक्ट्री बन चुकी है, जो मुसलमानों, दलितों और गरीबों के खिलाफ काम करती है. अंत में संजय सिंह ने कहा, बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति की आवाज़ है, जो सड़क से लेकर संसद तक जनता की लड़ाई लड़ेगी.
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines