News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. 11 उम्मीदवारों में 2 महिला प्रत्याशियों के नाम भी हैं. बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सूची जारी की है.
AAP releases the first list of 11 candidates for the upcoming Bihar Assembly elections. pic.twitter.com/aTz1y4om5Y
— ANI (@ANI) October 6, 2025
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में पटना जिले की फुलवारी शरीफ विधानसभा सीट से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर विधानसभा सीट से डॉ. पंकज कुमार को टिकट दिया है. वहीं बेगूसराय विधानसभा सीट से डॉक्टर मीरा सिंह, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से योगी चौपाल, सारण की तरैया विधानसभा सीट से अमित कुमार सिंह, पूर्णिया की कस्बा विधानसभा सीट से भानु भारतीय, मधुबनी की बेनीपट्टी विधानसभा सीट से सुभदा यादव, किशनगंज विधानसभा सीट से अशरफ आलम, सीतामढ़ी की परिहार विधानसभा सीट से अखिलेश नारायण ठाकुर, मोतिहारी की गोविंदगंज विधानसभा सीट से अशोक कुमार सिंह और बक्सर विधानसभा सीट से पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है.
आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी और आम आदमी पार्टी पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही है. बिहार चुनाव की टिकट के लिए करीब 600 एप्लिकेशन आए हैं, जिनकी जांच स्क्रीनिंग कमेटी कर रही है और स्क्रीनिंग कमेटी के बिहार प्रभारी अभिनव राय खुद एक-एक बायोडेटा चेक कर रहे हैं. पहले उन्होंने 11 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई, जिन्हें हाईकमान ने अप्रूव किया और अब इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।