UP Bihar Weather Forecast : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। जहां मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और लोगों ने रजाई-कंबल निकाल लिए। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। यूपी और बिहार में कैसा है मौसम? इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। कई राज्यों में हल्की छिटपुट बरसात होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है, लेकिन रात के समय पारा गिर जाता है। कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा भी देखने को मिला। दोपहर में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल जाती है।
यह भी पढ़ें : अलर्ट! 7 राज्यों में भयंकर बारिश, 10 में शीत लहर-घना कोहरा छाएगा; जानें दिल्ली-NCR में कब पड़ेगी ठंड?
यूपी के इन जिलों में होगी बारिश
यूपी के कई जिलों में आईएमडी ने घना कोहरा और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़ और संत कबीरनगर सहित 40 जिलों में 8-9 दिसंबर को बादल बरसेंगे। अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर-खीरी और सीतापुर में भी बारिश होने के आसार हैं। पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, रामपुर, संभल, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में हल्की बरसात हो सकती है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में 8.5 तापमान, सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड; 5 राज्यों में शीत लहर, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट
बिहार में भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ बिहार को भी प्रभावित करेगा। उत्तर पूर्व बिहार और दक्षिण बिहार के कई जनपदों में आसमान में काले बादल छाएंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। गया, पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, वैशाली और नालंदा में आज या कल कभी भी बादल बरस सकते हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, वैशाली, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, खगड़िया, बेगुसराय, पूर्णिया और भागलपुर जिलों में धुंध रहेगी।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines