Bihar Flood News: बिहार में कोसी और उसकी सहायक नदियों का कहर जारी है। उत्तर और पूर्वी बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह है। बेतिया में गंडक नदी का रौद्र रूप जारी है। चंपारण के बेतिया में दक्षिणी पटजीरवा के इमली ढाला के पास रिंग बांध 70 फीट से ज्यादा टूट गया है। इससे एक दिन पहले बगहा में बांध टूटा था, जिसके बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया था। रिंग बांध के टूटने के पीछे भी इंजीनियरों की लापरवाही बताई जा रही है, क्योंकि बांध सिपेज होने से टूटा है। बेतिया में देर रात साढ़े ग्यारह बजे बांध टूटा, जिसके चलते बैरिया प्रखंड में अफरातफरी का माहौल बन गया। इलाके के दर्जनों गांवों के बाढ़ में डूबने का खतरा मंडराने लगा है। गांव में पानी भरता देख लोग अपने-अपने घरों से सामान निकाल रहे हैं। ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।
कहां-कहां टूटा तटबंध
बेतिया के अलावा बिहार में सीतामढ़ी के बेलसंड में बायां तटबंध टूटा है। इसके साथ ही रून्नी सैदपुर के नुनौरा और तिलक ताजपुर में बागमती का बांध टूटा है। पश्चिम चंपारण के बगहा-1 प्रखंड के खैरटवा गांव में गंडक नदी पर स्थित चंपारण तटबंध टूटा है। दरभंगा के कीरथपुर प्रखंड में तेतरी गांव में कोसी नदी का तटबंध टूटने की खबर है। शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के छपरा गांव में बागमती नदी का दायां तटबंध ध्वस्त हो गया है।
भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में अलग-अलग जिलों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग लापता हैं। नदियों में भारी मात्रा में पानी होने के चलते राज्य के 10 जिलों खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल और भोजपुर में तटबंधों पर भारी दबाव है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में कहां-कहां टूटा तटबंध, तबाही की कगार पर 16 जिले, अगले 48 घंटे अहम
16 जिलों की 10 लाख आबादी प्रभावित
बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि 106 इंजीनियरों की टीम मैदान में उतारी गई है। तटबंध टूटे नहीं, इसके लिए इंजीनियरों को तत्काल मरम्मत की हिदायत दी गई है। नेपाल में पानी थमने के बाद कोसी के वीरपुर बैराज का डिस्चार्ज घटकर 1.92 लाख रह गया है, जबकि गंडक के वाल्मीकिनगर बैराज का पानी 1.66 लाख क्यूसेक रह गया है।
कोसी का पानी अब मधेपुरा और खगड़िया जिले के कई गांवों में फैल गया है। सबसे ज्यादा तबाही सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में हुई है। गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के 16 जिलों की तकरीबन 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के चलते सात जिलों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वाराणसी और रांची से एनडीआरएफ की 6 टीमें प्रभावित इलाकों में लगाई गई है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines