बिहार के छपरा में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी ने एक परिवार के 4 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. मृतकों में 3 बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल है. दम घुटने से चारों लोगों की मौत हुई. बंद कमरे में जलती अंगीठी से कार्बन-मोनो-ऑक्साइड भरी और लोगों का दम घुटने लगा. हादसे की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
यह भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ी ने ट्रैफिक डीएसपी को मारी टक्कर, वीडियो वायरल
मृतकों में 3 बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल
बता दें कि हादसा छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के तहत आने वाली अंबिका भवानी कॉलोनी में भरत मिलाप चौक के पास हुआ. मृतकों की शिनाख्त 70 साल की कमलावती देवी, 3 साल के तेलांश, 7 महीने की अध्या और 9 महीने की गुड़िया के रूप में हुई. वहीं अस्पताल में अंजलि, अमीषा, अमित कुमार और संजय शर्मा की पत्नी शामिल है, जो छपरा सदर अस्पताल में उपचाराधीन हैं. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कुछ लोग बनारस से आए थे और किसी का इलाज कराना था.
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार ने पुलिस महकमे को दिया नए साल का तोहफा, 43 IPS अफसरों की प्रोमोशन लिस्ट जारी
कार्बन-मोनो-ऑक्साइड से घुट गया दम
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात ठंड से बचने के लिए परिवार के लोग अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके सो गए थे. परिवार सो गया और कमरे में अंगीठी का धुंआ भर गया, जिसे कार्बन-मोनो-ऑक्साइड कहते हैं. इस जहरीली गैस से नींद में ही बच्चों का दम घुट गया, वहीं अन्य लोगों का दम घुटने लगा तो उन्होंने शोर मचाया. चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए और दरवाजा तोड़कर परिवार को निकाला, लेकिन तब तक बच्चे और बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी. सभी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं 3 अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया.
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines