पटना: ये राजनीति भी बड़ा अजीब व्यवसाय है। इसमें कुछ भी गलत नहीं और कुछ सही भी नहीं है, सब वक्त और संबंधित घटनाक्रम का हिस्सा रहे लोगों के नजरिये पर निर्भर करता है। हाल ही में बिहार की राजनीति में कुछ ऐसा ही हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को उसी शख्स को गले लगाते नजर आए, जिनकी बीते दिनों गर्दन पकड़ ली थी। क्या है नीतीश की ‘राज-नीति’? इस सवाल का जवाब आपको News 24 हिंदी के इस न्यूज आर्टिकल में मिल जाएगा। आइए जानें क्या है पूरा मामला…
ताजा मामला उस वक्त का है, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जन्मदिवस पर एसके मेमोरियल हॉल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में पहुंचे थे। यहां मीडिया के साथ सवाल-जवाब के दौर के चलते नीतीश कुमार अचानक अपने एक मंत्री अशोक चौधरी के गले से लिपट गए।
इस दौरान CM नीतीश कुमार ने कहा, ‘हम इनसे प्रेम करते हैं। हम इनको (अशोक चौधरी) देखते हैं तो देखकर खुश होते हैं’। इसी दौरान कुछ मीडियाकर्मी पूछने लगे कि माथा लड़ाने वाला क्या मामला है? दो-तीन बार हो चुका है, क्या है ये टीका लगाने का मामला है? इसके जवाब में नीतीश ने कहा कि वह टीका लगाने के या किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। सबकी इज्जत करते हैं। असल में इस सवाल के पूछे जाने की वजह बीते दिनों का एक कार्यक्रम है, जब नीतीश कुमार ने इन्हीं अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली थी।
यह भी पढ़ें: ‘ओडिशा के मंत्री नबा दास जैसा होगा हश्र’, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा को मिली धमकी
बता देना जरूरी है कि 18 सितंबर को गांधी मैदान के पास मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर मीडिया से रू-ब-रू बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर एक पत्रकार पर पड़ी, जिसने टीका (तिलक) लगा रखा था। इसके तुरंत बाद नीतीश कुमार पीछे की तरफ पलटे और अपने मंत्री अशोक चौधरी की पीछे से गर्दन पकड़ ली और फिर आगे लाकर तिलक लगाए हुए पत्रकार के सामने लाकर दोनों के माथे भिड़ा दिए। आज उसी प्रकरण पर सवाल-जवाब हुए तो मुख्यमंत्री बड़े ही दिलचस्प लहजे में सफाई देते नजर आए।
यह भी पढ़ें: असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा पर FIR, सोनिया गांधी के लिए कही थी ये बात
उधर, सीटों के बंटवारे को लेकर किए गए सवाल और भोपाल रैली के रद्द हो जाने के संबंध में पूछी गई बात का जवाब देने से मुख्यमंत्री बचते नजर आए। इसी के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कि सभी पार्टियों के नेता आपस में बात करते हैं। हालांकि अभी बताने लायक कुछ भी खास नहीं है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
15 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines