बिहार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 21 हेलीकॉप्टरों ने भरी थी उड़ान, PM मोदी ने 14 और तेजस्वी ने की 171 सभाएं

Bihar Elections: बिहार चुनाव प्रचार करने के लिए कल तक हेलीकॉप्टर से आसमान में उड़ रहे नेताजी का हेलीकॉप्टर अब जमीन पर आ गया हैं. आसमान में उड़ने वाले दर्जन से ज्यादा हेलीकॉप्टर भी अपने-अपने हैंगर में वापस लौट चुके हैं. पढ़िए सौरभ कुमार की रिपोर्ट.

Bihar elections, Bihar, Bihar Legislative Assembly, helicopter, election campaign, PM Modi, RJD, Bihar BJP, JDU, बिहार चुनाव, बिहार, बिहार विधान सभा, हेलीकॉप्टर, चुनाव प्रचार, पीएम मोदी, आरजेडी, बिहार बीजेपी, जेडीयू

हेलीकॉप्टर

Bihar Elections: बिहार चुनाव प्रचार करने के लिए कल तक हेलीकॉप्टर से आसमान में उड़ रहे नेताजी का हेलीकॉप्टर अब जमीन पर आ गया हैं. आसमान में उड़ने वाले दर्जन से ज्यादा हेलीकॉप्टर भी अपने-अपने हैंगर में वापस लौट चुके हैं. एक महीने तक चला चुनाव प्रचार अब समाप्त हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां 2025 में 2020 से ज्यादा सभाएं की है. वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सबसे अधिक 171 चुनावी सभाएं की है.

हेलीकॉप्टर को बना दिया ट्रैक्टर

बिहार के आसमान में एक महीने तक हेलीकॉप्टरों की आवाजें राजनीतिक तापमान का अंदाजा दे रही थीं. नेताओं की रैलियों और सभाओं ने न सिर्फ धरती ही नहीं, बल्कि आसमान को भी चुनावी रंग में रंग दिया था. बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार रविवार शाम थम गया. इसके साथ ही ‘हेलीकॉप्टर युद्ध’ भी खत्म हुआ. राज्य के अलग-अलग जिलों में नेताओं ने हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड विमानों से रैलियों की झड़ी लगा दी थी. तेजस्वी यादव ने खुद कहा कि उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया.

अंतिम दिन पटना एयरपोर्ट से 21 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी

प्रचार के अंतिम दिन, यानी रविवार को, पटना एयरपोर्ट से 21 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी. इसके अलावा 5 चार्टर्ड विमान भी आसमान में सक्रिय रहे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का चॉपर खेसारी की सभा में भटक गया तो तेजप्रताप का हेलीकॉप्टर भाजपा खेमे में पहुंच गया था. बिहार चुनाव का स्वरूप पूरी तरह ‘हवाई’ हो था. अब 14 को पता चलेगा कि किसका हेलीकॉप्टर धरातल पर उतरा और किसका हवा हवाई हो गया.

किसने कितनी की सभाएं

पीएम नरेन्द्र मोदी—14
राहुल गांधी——–14
नीतीश कुमार——67
तेजस्वी यादव—–171
राजनाथ सिंह——21
अमित शाह——-33
प्रियंका गांधी——13

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ