2024 Lok Sabha Elections: बिहार में भाजपा ने बिछाई चुनावी बिसात, 3 जनवरी को जेपी नड्डा करेंगे शंखनाद, जानें पार्टी का प्लान

JP Nadda

वैशाली (बिहार) अभिषेक कुमारः भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से 2024 के लोकसभा चुनावों (2024 Lok Sabha Elections) की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में 3 जनवरी 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के वैशाली जिले में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन

CM नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ होगा चुनावी शंखनाद

रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान नड्डा वैशाली से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनावी शंखनाद करेंगे। फिर जेपी नड्डा पटना में प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक नड्डा के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करके नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों को गिनाएंगे।

विज्ञापन

गोरौल से शुरू होगा बिहार में चुनावी अभियान

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार बिहार में काफी आक्रामक दिखेगी। भाजपा नेता इस दौरान बिहार की महागठबंधन सरकार की खामियों को वोटरों तक पहुंचाएंगे। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 जनवरी 2023 को एक दिवसीय दौरे पर बिहार में आएंगे। सबसे पहले वे वैशाली के गोरौल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पटना के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता

बिहार भाजपा के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 2024 चुनाव के मद्देनजर रैली और सम्मेलनों का आयोजन करेगी, जिसकी शुरुआत वैशाली के गोरौल से होने वाली है। इसके लिए तैयारी काफी जोरों पर हैं। बाकी लोकसभा क्षेत्रों में भी होने वाली रैलियों में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन

अभी तमिलनाडु में हैं जेपी नड्डा

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष वर्तमान में भी राज्यों के दौरे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नड्डा अभी तमिलनाडु में हैं। पार्टी के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने के लिए कल एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा आएंगे। सूत्रों के मुताबिक वह यहां वे दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जो पुरी और कंधमाल लोकसभा सीटों का हिस्सा हैं। यहां भाजपा 2019 में हार गई थी। स्थानीय नेताओं की ओर से कहा गया है कि बूथ और मंडल अध्यक्षों से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ