बिहार के बक्सर में मंगलवार रात एक शादी समारोह मातम में बदल गया जब दुल्हन को कथित तौर पर उसके प्रेमी ने गोली मार दी. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पड़ोसी दीनबंधु के रूप में हुई है. बता दें कि 18 साल की आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ स्टेज पर थी. कपल दोस्तों और परिवार वालों से घिरा हुआ था. एक लड़की, जो शायद आरती की बहन थी, स्टेज पर एक रस्म कर रही थी और अपने जीजा के माथे पर तिलक लगा रही थी. फिर वह आरती की तरफ बढ़ी और उसे भी टीका लगाया. तभी स्टेज के सामने जमा मेहमानों में से एक आदमी आरती पर अचानक से गोली चला देता है.
जिसके बाद गोली आरती के पेट में, नाभि के पास लगी. इस हमले के कारण शादी में अफरा-तफरी मच गई, कुछ लोग आरती को होश में रखने की कोशिश कर रहे थे, जबकि दूसरे चिल्लाते हुए वेन्यू से बाहर भाग गए. बता दें कि लोग तुरंत आरती को पास के सदर हॉस्पिटल ले गए. फर्स्ट एड देने के बाद, डॉक्टरों ने दुल्हन को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. उसकी हालत अभी भी क्रिटिकल बताई जा रही है.
चश्मदीदों ने दी घटना की जानकारी
चश्मदीदों ने बताया कि एक नकाबपोश आदमी अचानक स्टेज पर चढ़ा और गोली चला दी. वेन्यू पर तेज म्यूजिक की वजह से शुरू में गोली की आवाज दब गई, लेकिन कुछ देर बाद जब आरती गिर पड़ी तो स्टेज पर अफरा-तफरा मच गई. मेहमानों ने देखा कि उसके पेट से खून बह रहा था. पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई.
परिवार वालों ने लगाया आरोप
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि आरोपी, दीनबंधु उनका पड़ोसी है और वह पीड़िता के साथ एकतरफा रिश्ते में था. वहीं मामले में स्थानीय लोगों को लव अफेयर का भी शक है. आरोपी दीनबंधु फरार है, जबकि पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके माता-पिता को हिरासत में लिया है.
एडिशनल स्टेशन हाउस ऑफिसर चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी पहले भी शराब के एक मामले में जेल जा चुका है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आई बारात कुछ ही देर बाद वापस लौट गई.
2 साल से आरोपी कर रहा था लड़की का पीछा
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर करीब दो साल से आरती का पीछा कर रहा था. उन्होंने आगे दावा किया कि उसकी शादी पहले तय होने के बाद, उसने दूल्हे के परिवार को परेशान किया, जिससे पिछली शादी कैंसिल हो गई.
आरोपी के पिता, रमाशंकर चौधरी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे और पीड़िता के बीच किसी भी कथित रिश्ते के बारे में पता नहीं था.
एडिशनल SHO चंदन कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना आपसी झगड़े से जुड़ी हो सकती है. फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है.
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
5 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
23 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines