वे लोग बदल गए जिन्होंने लालू को जेल भिजवाया, घोटालों के कागजात उपलब्ध कराएं: सुशील कुमार मोदी
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

अमिताभ ओझा, पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने ही कभी अदालत और सीबीआई को वे दस्तावेज उपलब्ध कराये थे, जिससे चारा घोटाला के सभी पांच मामलों में लालू प्रसाद को सजा हुई। आज ये दोनों अगर सीबीआई को कोस रहे हैं और लालू प्रसाद के कसीदे पढ़ रहे हैं, तो लोकलाज छोड़ कर कौन बदल गया?
ललन सिंह घोषणा करें कि लालू प्रसाद निर्दोष हैं
मोदी ने कहा कि अगर हिम्मत हो तो ललन सिंह घोषणा करें कि लालू प्रसाद निर्दोष हैं और उनके विरुद्ध दिए गए सारे कागजात फर्जी हैं। जो खुद तीन माह में बदल गए, उन्हें दूसरों पर तंज कसने का क्या हक है? उन्होंने कहा कि जिस आईआरसीटीसी घोटाले में तेजस्वी प्रसाद यादव पर चार्जशीट दाखिल है, उसके कागजात भी जांच एजेंसियों को ललन सिंह ने उपलब्ध कराएं। सुशील मोदी ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में भी ललन सिंह ने जांच एजेंसियों का सहयोग किया, लेकिन अब उन्हें सीबीआई बुरी लग रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: