हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राम मंदिर उद्घाटन के दिन होने वाली मौलवी की परीक्षा स्थगित, मदरसा शिक्षा बोर्ड का बड़ा ऐलान

Bihar State Madrasa Education Board on Ram Mandir Inauguration: बिहार राज्य मरदसा शिक्षा बोर्ड ने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने इस दिन होने वाली मौलवी और फोकानिया की परीक्षा को टाल दिया है।

विज्ञापन
Ram Mandir Inauguration को लेकर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड का बड़ा ऐलान (फोटो- एक्स)

Bihar State Madrasa Education Board on Ram Mandir Inauguration:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखना चाहते हैं। इसी कड़ी में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है।

22 और 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने लोगों की रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रुचि को देखते हुए 22 जनवरी के दिन होने वाले मौलवी और फोकानिया के एग्जाम को फिलहाल टाल दिया है। अब 22 जनवरी और 23 जनवरी के दिन होने वाली मौलवी और फोकानिया की परीक्षा क्रमश: 29 जनवरी और 30 जनवरी को होगी।

विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पूरे राज्य में 253 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से पारदर्शिता का भी पूरा ख्याल रखा जायेगा। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। क्वेश्चन पेपर को सेफ स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ram Mandir के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा ताला, अलीगढ़ से पहुंचा अयोध्या, किसने बनाया और कैसे?

राम मंदिर का 22 जनवरी को होगा उद्घाटन

विज्ञापन

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में क्रिकेटरों, पूर्व न्यायाधीशों, कारसेवकों के परिजनों और साधु-संतों समेत कई लोगों को बुलाया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, शुक्रवार को श्री रामजन्मभूमि स्थित श्री राम प्रतिष्ठा कार्य के अन्तर्गत अरणि से प्रकट अग्नि की नवकुण्डों में स्थापना हुई। इस दौरान हवन का कार्य भव्यता से हुआ। ट्रस्ट ने बताया कि मंडप में राजा श्री राम‌भद्र की रचना अत्यंत सुंदर और आकर्षक थी, जिसमें सपरिवार भगवान राम की स्थापना और पूजा हुई।

यह भी पढ़ें: जानें, क्या है प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति की आंखों पर पट्टी बांधने का रहस्य?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola