Bihar Road Accident: बिहार के छपरा-सीवान रोड पर बुधवार को पुलिस बस और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस दौरान बस में सवार पुलिसकर्मी आग पर काबू पाने और बाइक सवारों की मदद के बजाए वहां से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि आग लगते ही बाइक चला रहा युवक बस के नीचे फंस गया जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इसके बाद बस से कुल 24 पुलिसकर्मी बस से उतरे। बस के नीचे फंसे बाइक सवार को निकालने और आग पर काबू पाने के बजाए सभी पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस बस की रफ्तार काफी तेज थी जिससे बस और बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और डीजल टैंक में आग लगने से पहले कुछ मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान बाइक चला रहा युवक फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे दो अन्य लोगों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।
अभी पढ़ें – Maharashtra: जेल में बंद संजय राउत ने मां को लिखा भावुक पत्र, गिरफ्तारी को लेकर किया बड़ा खुलासा
सिताबदियारा से लौट रहे थे पुलिसकर्मी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार सभी पुलिसकर्मी छपरा के सिताबदियारा से लौट रहे थे। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगी थी। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना रेवेलगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर देवरिया गांव के पास मंगलवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई।
उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान पंचभिंडा गांव के रहने वाले कुंदन मांझी (22), बुलबुल मांझी (25) और किशोर मांझी (24) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि बाइक सवार सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मियों के भागने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
माइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
44 mins agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
2 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines