बिहार: पटना में विजिलेंस की टीम ने शनिवार को एक एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के तीन से चार ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद इंजीनियर के घर से काफी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि कैश को गिनने के लिए विजिलेंस की टीम को नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी है। फिलहाल, कैश की गिनती जारी है।
विजिलेंस के डीएसपी सुजीत सागर ने बताया कि विजिलेंस विभाग पटना और किशनगंज में 3-4 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। उनके यहां पटना स्थित आवास से करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है। कई दस्तावेज और गहने भी बरामद किए गए हैं। कैश काउंटिंग जारी है।
विजिलेंस के डीएसपी सुजीत सागर ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि एग्जिक्यूटिव इंजीनियर ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जांच की और इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। फिलहाल, सभी ठिकानों पर बरामद कैश की गिनती जारी है। कैश की गिनती के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी ने बताया कि किशनगंज मंडल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय ग्रामीण निर्माण विभाग में तैनात है। विजिलेंस डीएसपी ने बताया कि संजय कुमार के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े लोगों के घरों पर भी छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि संजय कुमार राय से जुड़े बिहार के पटना और किशनगंज में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।
जब विजिलेंस अधिकारी संजय राय के किशनगंज स्थित घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्होंने रिश्वत के रूप में अर्जित किए गए धन को अपने जानने वाले एक जूनियर इंजीनियर और कैशियर के घर पर रखा है। इसके बाद जूनियर इंजीनियर और कैशियर के घर पर भी छापेमारी की गई। फिलहाल छापेमारी चल रही है और कैश काउंटिंग मशीनें मंगवाई गई हैं।
संबंधित खबरें
UP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
48 mins agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
49 mins agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
1 hr agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
1 hr agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
2 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
4 hrs agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
5 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
5 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines