---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Bihar Poltics: नीतीश मंत्रिमंडल से कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद वो दूसरे मंत्री हैं जिन्होंने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा है। इस बात की […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद वो दूसरे मंत्री हैं जिन्होंने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है।

आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा है। इस बात की पुष्टि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष और सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने भी की है। हालांकि सुधाकर सिंह का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rajasthan: गरबा महोत्सव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की गुंडागर्दी, समुदाय विशेष के युवाओं को निकाला बाहर

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अपने बयान को लेकर सुधाकर सिंह काफी सुर्खियों में थे। महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

अभी पढ़ें  Viral Video: क्लास में बच्चों के सामने बीयर पी रहा था शिक्षक, स्वाति मालीवाल ने कहा- क्या होगा बच्चों का भविष्य?

---विज्ञापन---

सुधाकर सिंह ने खुले मंच से अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा या था और खुद को चोरों का सरकार बताया था। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले नीतीश सरकार में कानून मंत्री बनाये गए कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दिया था। इस तरह महागठबंधन सरकार बनने के बाद से अबतक दो मंत्रियों का इस्तीफा सामने आ चुका है। लगातार कैबिनेट से मंत्रियों के इस्तीफे अब नीतीश सरकार के लिए खतरा बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 02, 2022 01:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola