नई दिल्ली: बिहार में सियासी घमासान जोरों पर है। आज विधानमंडल में महागठबंधन सरकार ने दो दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें आज सबसे पहली कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होनी थी। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आसन पर बैठे विजय कुमार सिन्हा ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा सदन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैनें हमेशा से ही यह कोशिश की थी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तालमेल बनाकर रखकर की।’ इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र नारायण यादव के नाम की घोषणा की साथ ही सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि बिहार में बीजेपी-जदयू गठबंधन वाली सरकार के समय भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था। वहीं डिप्टी स्पीकर जदयू कोटे से महेश्वर हजारी को बनाया गया था।

विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे। नीतीश कुमार ने बीजेपी से अलग होने के बाद राज्यपाल फागु चौहान के सामने 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आसानी से बहुमत साबित कर लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ