हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hooch Tragedy: बिहार में फिर जहरीली शराब का तांडव, छपरा में पांच की मौत

विज्ञापन

नई दिल्ली: बिहार में शराब पर पाबंदी है, लेकिन यहां जहरीली शराब का तांडव लगातार जारी है। बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से एकबार फिर कई लोगों की मौत हुई है। मढ़ौरा के भुआलपुर गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार को कुछ लोगों ने मुचकनपुर के पास अवैध शराब बेचने वाले से दारू खरीदी थी। शराब का सेवन करते ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पिछले 24 घंटे में जहरीली शराब का सेवन करने वाले 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

सभी शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्‍पताल लाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जानें चली गई थी। जबकि कई लोगों की आंखों की रौशन भी चले जाने की बात सामने आई थी। अब एकबार फिर से छपरा में जहरीली शराब का कहर टूट है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें