---विज्ञापन---

बिहार: थैले में छिपा रखा था हथियार, छात्रा के सिर में गोली मारकर फरार हुआ आरोपी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी घटना

अमिताभ ओझा, पटना: पटना के सिपारा इलाके में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सिरफिरे ने नाबालिग छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिस नाबालिग छात्रा को गोली मारी गई थी, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में एक लड़का हाथ में थैला लिए आते हुए दिखाई देता है, इसके […]

अमिताभ ओझा, पटना: पटना के सिपारा इलाके में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सिरफिरे ने नाबालिग छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिस नाबालिग छात्रा को गोली मारी गई थी, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में एक लड़का हाथ में थैला लिए आते हुए दिखाई देता है, इसके बाद वह गली के कोने पर आकर रुक जाता है। उसके पीछे से छात्रा आती है, तो वो लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की नहीं रुकती।

छात्रा की हालत गंभीर
इतने में वो लड़का थैला में से हथियार निकालता है और लड़की के पीछे से सिर की ओर फायर कर भाग जाता है। फायर होने के बाद लड़की बेसुध होकर रास्ते में गिर जाती है। इसके बाद लड़का फरार हो जाता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी युवक की तलाश मे जुट गई है। पीड़िता को निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टि में इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2022 09:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola