Bihar News: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, जब प्यार होता है तो इंसान सबकुछ भूल जाता है, न उम्र का बंधन, न समाज की चिंता और न परिवार का डर, क्योंकि कहावत ही है जब प्यार किया तो डरना क्या। कुछ ऐसा ही बिहार में देखने को मिला है, जहां एक 50 साल के टीचर का दिल अपने से 30 साल छोटी स्टूडेंट पर आ गया, जिसकी उम्र 20 साल है। अंग्रेजी पढ़ाने वाले मास्टर साहब का प्यार इतना परवान चढ़ा कि पहले मोहब्बत हुई और अब चट मंगनी पट ब्याह यानि शादी भी रचा ली। जिससे यह पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है।
बिहार के समस्तीपुर का है मामला
दरअसल, यह मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है, समस्तीपुर से 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा के स्कूल में संगीत कुमार अंग्रेजी के टीचर हैं, उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर 20 साल की श्वेता रहती थी, श्वेता संगीत से अंग्रेजी सीखने के लिए जाती थी, लेकिन दोनों ने अंग्रेजी पढ़ते और सीखते हुए प्यार का पाठ भी पढ़ लिया। जब मोहब्बत बढ़ी तो परिवार के खिलाफ श्वेता ने बगावत कर दी, उसने ठान लिया कि अब शादी टीचर संगीत से ही शादी करेगी।
अकेले रहते थे टीचर
बताया जा रहा है कि टीचर संगीत की शादी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन उनकी पत्नी का निधन हो गया था और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की थी, जिससे संगीत अकेले ही रहते थे, जब श्वेता उनके यहां पढ़ने आने लगी तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।
दोनों ने मंदिर में कर ली शादी
टीचर और स्टूडेंट ने प्यार के बाद शादी करने की ठान ली और अपनी जिद पूरी भी की, दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली, दोनों की शादी का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, खास बात यह है कि इस वीडियो में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में दोनों के परिजनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन टीचर और स्टूडेंट की शादी से सभी लोग हैरान हैं, क्योंकि दोनों की उम्र का फासला बहुत ज्यादा है।
16 साल पुराना किस्सा हो गया ताजा
समस्तीपुर में हुई इस शादी के बाद बिहार में 16 साल पहले घटा ऐसा ही एक किस्सा फिर लोगों के जहन में ताजा हो गया है, 16 साल पहले बिहार की राजधानी पटना में 60 साल के कॉलेज प्रोफेसर मटुकनाथ ने उम्र में अपने से छोटी छात्रा जूली से शादी कर ली थी, दोनों मंदिर में शादी कर रहे थे, तभी मुटकनाथ की पत्नी वहां पहुंच गई और जमकर हंगामा किया, इस दौरान पत्नी ने मुटकनाथ के मुंह पर कालिख पोत दी थी, जबकि छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। समस्तीपुर का यह मामला इसी शादी की याद दिला रहा है।
संबंधित खबरें
दशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
5 hrs agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
6 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
7 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
11 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
11 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
11 hrs ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
12 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
12 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines