प्यार की कोई उम्र नहीं होती: अंग्रेजी पढ़ाते-पढ़ाते 50 साल के टीचर ने 20 की स्टूडेंट को पढ़ा दिया LOVE का चेप्टर, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा
Edited By News24 हिंदी

bihar news
Edited By News24 हिंदी

bihar news
Bihar News: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, जब प्यार होता है तो इंसान सबकुछ भूल जाता है, न उम्र का बंधन, न समाज की चिंता और न परिवार का डर, क्योंकि कहावत ही है जब प्यार किया तो डरना क्या। कुछ ऐसा ही बिहार में देखने को मिला है, जहां एक 50 साल के टीचर का दिल अपने से 30 साल छोटी स्टूडेंट पर आ गया, जिसकी उम्र 20 साल है। अंग्रेजी पढ़ाने वाले मास्टर साहब का प्यार इतना परवान चढ़ा कि पहले मोहब्बत हुई और अब चट मंगनी पट ब्याह यानि शादी भी रचा ली। जिससे यह पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है।
दरअसल, यह मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है, समस्तीपुर से 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा के स्कूल में संगीत कुमार अंग्रेजी के टीचर हैं, उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर 20 साल की श्वेता रहती थी, श्वेता संगीत से अंग्रेजी सीखने के लिए जाती थी, लेकिन दोनों ने अंग्रेजी पढ़ते और सीखते हुए प्यार का पाठ भी पढ़ लिया। जब मोहब्बत बढ़ी तो परिवार के खिलाफ श्वेता ने बगावत कर दी, उसने ठान लिया कि अब शादी टीचर संगीत से ही शादी करेगी।
बताया जा रहा है कि टीचर संगीत की शादी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन उनकी पत्नी का निधन हो गया था और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की थी, जिससे संगीत अकेले ही रहते थे, जब श्वेता उनके यहां पढ़ने आने लगी तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।
टीचर और स्टूडेंट ने प्यार के बाद शादी करने की ठान ली और अपनी जिद पूरी भी की, दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली, दोनों की शादी का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, खास बात यह है कि इस वीडियो में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में दोनों के परिजनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन टीचर और स्टूडेंट की शादी से सभी लोग हैरान हैं, क्योंकि दोनों की उम्र का फासला बहुत ज्यादा है।
समस्तीपुर में हुई इस शादी के बाद बिहार में 16 साल पहले घटा ऐसा ही एक किस्सा फिर लोगों के जहन में ताजा हो गया है, 16 साल पहले बिहार की राजधानी पटना में 60 साल के कॉलेज प्रोफेसर मटुकनाथ ने उम्र में अपने से छोटी छात्रा जूली से शादी कर ली थी, दोनों मंदिर में शादी कर रहे थे, तभी मुटकनाथ की पत्नी वहां पहुंच गई और जमकर हंगामा किया, इस दौरान पत्नी ने मुटकनाथ के मुंह पर कालिख पोत दी थी, जबकि छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। समस्तीपुर का यह मामला इसी शादी की याद दिला रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: