हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar Investors Meet: उद्योगपति ने जताई चिंता, कहा- नीतीश जी लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखिए, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

विज्ञापन
bihar investors meet 2022

सौरव कुमार, पटना: बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार इन्वेस्टर्स मीट 2022 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उद्योग मंत्री समीर महासेठ सहित कई नेता और उद्योगपति शामिल हुए।

जताई चिंता 

बिहार में नए उद्योग लगाए जाने पर चर्चा तो हुई, लेकिन इस दौरान उद्योगपतियों ने चिंता भी जताई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने चिंता जाहिर की।उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि विधि व्यवस्था बनी रहे इस पर ध्यान देने की जरूरत है। लॉ एंड ऑर्डर सही रहेगा तो आसामाजिक तत्व उद्योगपतियों को टारगेट नहीं कर पाएगा। इसलिए हम चाहते हैं कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सपोर्ट करें क्योंकि यह एक चैलेंज है।

अभी पढ़ें – Rajasthan Crisis: राजस्थान का भविष्य सोनिया गांधी के हाथ में, 1-2 दिन में तय होगा CM का नाम

विज्ञापन

निश्चिंत होकर करें काम 

इसके बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योगपतियों को आश्‍वस्‍त किया कि सरकार उन्‍हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देगी। सरकार हर तरह से सहयोग करेगी। निवेशकों के लिए बिहार में अच्‍छा माहौल है। निश्चिंत होकर काम कीजिए। बिहार में सभी तरह की सुविधा के साथ अच्‍छा और सुरक्षित माहौल मिलेगा।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola