हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार: रात के अंधेरे में गया की सड़कों पर 'खलनायक' बनकर निकलते थे लड़के, वीडियो बना करते वायरल, पुलिस ने उतारा भूत

विज्ञापन

सादात अनवर, गया: गया में रात के अंधेरे में गुंडों का राज चलता है रात के अंधेरे में आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी निकलते हैं और राहगीरों के साथ मारपीट करते हैं जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले का बताया जा रहा है, वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद अपराधियों ने इसका पूरा रिकॉर्डिंग किया है और उसे वायरल कर दिया।

वीडियो में सुना जा सकता है कि एक अपराधी कहता है कि नायक नहीं बल्कि खलनायक बनना चाहता हूं। संजय दत्त एक फ़िल्म में संजू बाबा के नाम से प्रेरित हुआ हूं।

हथियार लेकर करते थे गुंडई

ये अपराधी डेल्हा थाना क्षेत्र के वैरागी मोहल्ले के भुई टोली में घुसता है और जो भी मिलता है उसके साथ मारपीट करते रहता है यह वीडियो रविवार रात तकरीबन 12:00 बजे की बताई जा रही है। जहां आधा दर्जन अपराधी एक साथ अपने हाथों में हथियार लेकर बड़े आराम से घूमता रहता है एक अपराधी मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते रहता है जो लोगों को मारने पर उकसाते रहता है।

विज्ञापन

पुलिस ने लिया एक्शन

मामला गर्माया तो पुलिस ने एक्शन लिया है। एसएससी ने बताया कि 4 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। जिसमें अपराधी की पहचान हुई है जिसमें मुख्य रुप से बंटी, आजाद, निखिल , विका कुमार है। इनके पास से अवैध शराब एटीएम कार्ड छीना हुआ पर्स मोबाइल इत्यादि को बरामद किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola