CRPF के DG का दावा- नक्सल मुक्त हुआ बिहार; अमित शाह बोले- निर्णायक लड़ाई में सुरक्षाबलों की मिली सफलता

naxali

नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बिहार को नक्सलियों से मुक्त घोषित कर दिया है। सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य अब नक्सल समूह से मुक्त हो गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की आतंरिक सुरक्षा में एक ऐतिहासिक पड़ाव पार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम कह सकते हैं कि अब बिहार नक्सल मुक्त है। रंगदारी गिरोह के रूप में इनकी मौजूदगी हो सकती है, लेकिन बिहार में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां नक्सलियों का दबदबा हो। बिहार और झारखंड में ऐसी कोई जगह नहीं जहां सेना नहीं पहुंच सकती।

विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने कहा कि कुछ माओवादी अब भी रंगदारी गिरोह के तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन बिहार में फिलहाल ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां नक्सली गुट हावी होने की स्थिति में हो। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की घटनाओं में 77 फीसदी की कमी आई है। 2009 में यह 2258 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था, जो वर्तमान में घटकर 509 हो गया है। मृत्यु दर में 85% की कमी आई है।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सराहनीय सफलता हासिल की है। आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के खिलाफ गृह मंत्रालय की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। अमित शाह ने कहा कि पहली बार बूढा पहाड़, चक्रबंधा व भीमबांध के दुर्गम क्षेत्रों से माओवादियों को सफलतापूर्वक निकालकर सुरक्षाबलों के स्थायी कैंप स्थापित किये गए हैं।

विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि शीर्ष माओवादियों के गढ़ में महीनों तक चले इन अभियानों में सुरक्षा बलों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई, जिसमें 14माओवादियों को मार गिराया गया, जबकि 590 से अधिक की गिरफ्तारी हुई या फिर आत्मसमर्पण हुआ। अमित शाह ने कहा कि एक करोड़ के इनामी माओवादी मिथिलेश महतो जैसे लाखों-करोड़ों के ईनामी माओवादी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ