अमिताभ ओझा, पटना: बिहार में नई सरकार के लिए कुछ तस्वीरें परेशानी का सबब बन गई हैं। दरअसल गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की इस तस्वीर के बारे में कहा जा रहा है कि वह पटना आए थे।
न्यायिक हिरासत में पटना की कोर्ट में पेश होना था, लेकिन पहुंच गए अपने घर। आनंद मोहन को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में ऊपर अदालत ने सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। तब से वे जेल में बंद हैं।
अघोषित तौर पर आजाद
भले ही आनंद मोहन सहरसा जेल में बंद हों लेकिन बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब वो अघोषित तौर पर आजाद हो गए हैं। तभी तो राजधानी पटना में खुलेआम विचरण कर रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन 12 अगस्त को आनंद मोहन पुलिस अभिरक्षा में पटना में थे।
अब किस बात का डर
इस दौरान वे जेल में रहने की बजाय पुलिसिया सुरक्षा में घर-परिवार में घूम रहे थे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे थे। बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि अब किस बात का डर, बिहार में तो अब अपनी सरकार है। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद राजद से विधायक हैं। जबकि पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद राजद की वरिष्ठ नेत्री हैं। हालांकि इस खबर की बाबत कई बार विधायक बेटे से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन चेतन आनंद ने फोन नहीं उठाया।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
56 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines