पटना: बिहार में बदमाशों को अब पुलिस का डर भी नहीं रहा। शुक्रवार को ट्रेनों में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दो सिपाहियों ने पकड़ लिया। बदमाशों ने जवानों पर ही चाकूओं से हमला बोल दिया। दोनों जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही विवेकानंद और अजीत यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना बिहार के छपरा की है। यहां के मुफस्सिल थाना इलाके के रामनगर ढाला के पास दो सिपाही गश्त कर रहे थे। इस दौरान शक के आधार पर दो लोगों को जांच के लिए रोका। इससे पहले की पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ते दोनों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों ने आसपास लोगों की मदद से किसी तरह एक बदमाश संजय कुमार को काबू किया। मामले की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और हालत काबू किए।

विज्ञापन

घटना के बाद एसपी धुरत सायली सावलाराम ने कहा घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। एक बदमाश पकड़ा गया है। फरार बदमाश की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जार ही है। बता दें कुछ दिन पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने भीड़ पर खुलेआम गोलीबारी की थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ