हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले RJD को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने थामा BJP का हाथ

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण का मतदान कल यानी 11 नवंबर को होने वाला है. वोटिंग से पहले आरजेडी को उन्हीं के पूर्व प्रत्याशी ने बड़ा झटका दिया है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले आरजेडी को उस सयम बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के पूर्व प्रत्याशी और सीनियर नेता सुरेश प्रसाद यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा. सुरेश प्रसाद को बीजेपी की सदस्यता बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिलवाई. सुरेश के बीजेपी जॉइन करने की जानकारी भी बिहार से उपमुख्यमंत्री ने दी. भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व आरजेडी नेता सुरेश प्रसाद ने बीजेपी में आने की वजह का खुलासा किया.

सुरेश ने क्यों जॉइन की बीजेपी?


सुरेश प्रसाद यादव ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य और देश के विकास के लिए किए जा रहे कामों से प्रभावित हूं. मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रहा हूं. पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास की राह पर है, उनके विकास मॉडल से मैं भी प्रभावित हूं. मैं भाजपा के राज्य और केंद्रीय लीडरशिप का धन्यवाद करता हूं.’

आरेजीड से टूटा 15 साल पुराना नाता


आपको बता दें कि सुरेश कुमार यादव का आरजेडी से 15 साल पुराना नाता था, उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में बिहार की रक्सौल सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि वो चुनाव हार गए और साल 2020 में उनका टिकट कट गया. इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. सुरेश यादव के बीजेपी जॉइन करने से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सुरेश यादव का बीजेपी में शामिल होना कार्यकर्ताओं के मनोबल को कमजोर कर सकता है. हालांकि चुनाव प्रचार थम चुके हैं, अब मतदान के बाद 14 नवंबर को रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा. ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या नीतीश सरकार वापसी करेगी या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें