Bihar: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के यहां CBI के छापे, लालू के करीबी MLC और सांसद के घर छापेमारी

CBI Raids

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के 2 दिनों का विशेष सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। आज विधानसभा में महागठबंधन सरकार पहली बार विश्वासमत हासिल करेगी। वहीं, 25 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले बिहार में आरजेडी नेताओं के यहां सीबीआई छापेमारी की खबर आ रही है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीबीआई ने आरजेडी एमएलसी और लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह के आवास पर छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार सिंह आरजेडी के कोषाध्यक्ष के साथ-साथ बिस्कोमान के अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों के सीबीआई ने ये छापेमारी नौकरी घोटाले में कथित जमीन लेने के मामले में की है।

विज्ञापन

इसके अलावा बिहार में अन्य ठिकानों पर भी सीबीआई छापेमारी की खबरें आ रही है। वहीं कटिहार मेडिकल कॉलेज के आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के यहां भी सीबीआई ने छापेमारी की है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और अश्फाक करीम के यहां भी सीबीआई रेड की खबरें आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ