नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे वाले बयान का समर्थन करते हुए आज 10 लाख और नौकरियां देने की बात कही। नीतीश कुमार के इस घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन पर राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम 10 लाख नौकरियां देंगे जिसको बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। हम इसके अलावा नए रोज़गार बनाने का भी काम करेंगे। हम लोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि रोज़गार पर चर्चा हो रही है।
पटना के गांधी मैदान से बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बातचीत की और कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार नौकरियों और रोजगार के लिए सब कुछ करेगी।
नीतीश कुमार बोले- हमारी इच्छा नौकरियों को 20 लाख तक ले जाने की है
नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद तेजस्वी यादव की ओर से देखते हुए कहा कि हम अब साथ हैं.. हमारी अवधारणा है कि हमें इसे (नौकरियों) को कम से कम 10 लाख करना चाहिए, लेकिन मैं कहूंगा नौकरियों के अलावा रोजगार के लिए भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा नौकरियों को 20 लाख तक ले जाने की है।
नीतीश की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया और उनका एक पुराना वीडियो ट्वीट किया, जिसमें नीतीश कुमार को सरकारी नौकरियों के वादों की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। वे तेजस्वी यादव की ओर से चुनाव के वक्त किए गए नौकरियों के वादों के बारे में कहते दिख रहे हैं कि यह संभव नहीं है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 min ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
22 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
40 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
4 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
5 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines