पटना: नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद नीतीश ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था लेकिन मुझपर चारों ओर से दबाव बनाकर सीएम बनाया गया।
नीतीश ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से मैं मीडिया से भी बात नहीं कर रहा था। नीतीश ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं था, कल हमारी बैठक हुई और एनडीए से बाहर निकलने का फैसला ले लिया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि 2015 में हम क्या थे और जब उनके साथ गए तब क्या हो गए, ये सब किसी से छिपा नहीं है।
हम रहेंगे कि नहीं रहेंगे… क्या रहेंगे….: नीतीश
नीतीश ने कहा कि हम रहेंगे कि नहीं रहेंगे, क्या रहेंगे… ये बीजेपी के लोग जो चाहे बोलें लेकिन ये जान लीजिए कि 2024 में हम नहीं रहेंगे। नीतीश कुमार ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट हो जाएं। 2014 वालों को 2024 में कोई कामयाबी मिलेगी कि नहीं ये समय बताएगा। नीतीश ने कहा कि हमारी पार्टी के लोगों से पूछिए कि जिनके साथ हमलोग थे, उनका अप्रोच और व्यवहार क्या था। हमलोगों ने उन्हें सपोर्ट किया लेकिन तीन में से दो पार्टियां अलग हो गई। जब पार्टी के लोगों से बात हो गई और सबकुछ सामने आ गया तो हमलोग अपनी पुरानी जगह चले गए।
अटलजी और उस वक्त के भाजपा नेताओं ने जमकर प्यार दिया: नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा कि अटलजी ने जितना प्यार दिया है, उस समय की बात ही अलग है। उस वक्त भाजपा के लोगों का जितना प्यार था, वो मैं भूल नहीं सकता। बाद में मैं जब गया तो जो कुछ होता रहा, वो हमारे पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए। नीतीश ने इस दौरान आरसीपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस आदमी को हमने जिम्मा दिया, वो पार्टी की तरफ रहने के बजाए अपना दिमाग कही और रखा। नीतीश ने कहा कि मैं 2024 में प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं, लेकिन इतना तय है कि 2014 वाले 2024 में रहेंगे कि नहीं वो अपना समझें।
मंगलवार को भी नीतीश ने बीजेपी पर ताबड़तोड़ किया था हमला
मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा पर ताबड़तोड़ हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जद (यू) के कई विधायकों ने आज की बैठक में मुझसे कहा कि भाजपा ने उन्हें 2020 के राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान कमजोर कर दिया था। बता दें कि चिराग पासवान ने 2020 के चुनावों में जद (यू) के सभी सीटों पर भाजपा के बागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिसमें कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि यह राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में अपना रास्ता बनाने के लिए भाजपा की साजिश का हिस्सा था।
(Valium)
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
23 mins agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
51 mins agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
2 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
5 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines