बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल होने के बाद पटना के श्री बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जेडीयू में शामिल होना उनके लिए एक नए जीवन जैसा है, इसलिए वो भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं. आपको बता दें कि निशांत कुमार रविवार को ही जेडीयू में शामिल हुए हैं. जेडीयू के कार्यकारी संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई. पार्टी की सदस्यता पाने के बाद वो काफी खुश नजर आए. उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया.
ये भी पढ़ें: निशांत कुमार की राजनेता के तौर पर ट्रेनिंग शुरू, JDU मीटिंग में हाथ जोड़े आए नजर। Video
मंदिर और मजार पर टेका माथा
जेडीयू पार्टी की सदस्यता मिलने के बाद निशांत कुमार रविवार को महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. मंदिर में पूजा करने के बाद निशांत कुमार पटना हाई कोर्ट में मौजूद मजार पहुंचे, जहां अक्सर उनके पिता नीतीश कुमार जाते रहते हैं. जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है और वो उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलते हुए पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. निशांत कुमार ने आगे कहा कि उनके पिता ने बिहार के लिए काफी कुछ किया है. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वो आगे भी उनपर भरोसा बनाए रखें.
नीतीश कुमार का अगला प्लान तैयार
निशांत कुमार ने आगे कहा कि उनके पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, ये उनका निजी फैसला है. उन्होंने कहा कि वो उनके फैसला को स्वीकार करते हैं और सम्मान करते हैं. निशांत कुमार ने कहा कि पूरी पार्टी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेगी. उन्होंने कहा कि वो सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं बेटे के जेडीयू ज्वाइन करते ही नीतीश कुमार का अगला प्लान तैयार हो गया है. 10 मार्च से नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण शुरू करेंगे. मुख्यमंत्री रहते हुए ये उनकी आखिरी यात्रा हो सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 मार्च तक यात्रा पर रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Nishant Kumar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति पर सादगीभरा जीवन, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं निशांत?
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
2 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
3 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines