Bihar Chief Minister Nitish Kumar resignation will form government with BJP: बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। नीतीश ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि नीतीश अब फिर से बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। नई सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के भी शामिल होने के आसार हैं।
बीजेपी विधायक थोड़ी देर बाद ही समर्थन की चिट्ठी लेकर सीएम आवास पर पहुंच सकते हैं। ये पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया हो। इससे पहले उन्होंने 10 अगस्त 2022 को बीजेपी का साथ छोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश आज शाम बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वे 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: छोटे कारोबारियों को बजट से क्या है उम्मीद? इस वर्ग के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
कब-कब मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार
नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन वे बहुमत साबित नहीं कर पाए और उन्हें 7 दिन में ही इस्तीफा देना पड़ा। नीतीश अब 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। एकबार उनका कार्यकाल तीन साल का ही रहा है तो वहीं एकबार साल भर के अंदर ही दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेनी पड़ी थी।
दूसरी बार साल 2005 में वे मुख्यमंत्री बने। इसबार नीतीश ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था। 2010 में वे तीसरी बार बिहार के सीएम बने, लेकिन 4 साल बाद ही 17 मई 2014 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार थी। इसके बाद जीतन राम मांझी सीएम बने।
इसके बाद 2014 में नीतीश ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली। लेकिन दो साल बाद ही 26 जुलाई, 2017 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। छठवीं बार वे 2017 में मुख्यमंत्री बने। फिर 2020 में सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद फिर एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए। 10 अगस्त 2022 को उन्होंने 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली।
ये भी पढ़ें-फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने छोड़ी कंपनी, इस्तीफा देने की वजह और अब क्या करेंगे?
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 min ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
53 mins agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
14 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
15 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
15 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines