हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BSEB Bihar STET Result 2025: पर‍िणाम जारी, ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

BSEB Bihar STET Result 2025: जो उम्मीदवार बिहार STET 2025 क्वालिफाई करेंगे, वे बिहार के सरकारी सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में टीचिंग पदों के लिए अप्लाई करने के योग्य हो जाएंगे. टीचर भर्ती प्रक्रियाओं के लिए STET क्वालिफिकेशन जरूरी है.

विज्ञापन
र‍िजल्‍ट देखने के ल‍िए bsebstet.org पर जाना होगा

Live Updates

17:05 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : एससी, एसटी, द‍िव्‍यांग और मह‍िलाओं के ल‍िए

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के ल‍िए कटऑफ 40 प्रतिशत है. जबक‍ि दिव्यांग व्यक्ति क‍े ल‍िए भी 40 प्रतिशत और मह‍िलाओं के लिए भी कटऑफ 40 फीसदी ही है.

16:58 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : पिछड़ा वर्ग के लि‍ए कटऑफ

पिछड़ा वर्ग के ल‍िए कटऑफ 45.5 प्रतिशत और अत‍ि पिछड़ा वर्ग क‍े ल‍िए 42.5 प्रतिशत है.

16:56 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : जनरल के ल‍िए कटऑफ क‍ितना

जनरल के ल‍िए कटऑफ 50 फीसदी है.

16:48 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : पेपर 2 में क‍ितने पास हुए

पेपर 2 में 195799 उम्मीदवारों में से 102156 उम्मीदवार पास हुए. पेपर 2 का पास प्रतिशत 52.17 प्रतिशत रहा.

16:47 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : पेपर -1 कि‍तने पास हुए

STET 2025 पेपर 1 में, 246415 उम्मीदवारों में से 154145 उम्मीदवार पास हुए. पेपर 1 का पास प्रतिशत 62.56 प्रतिशत रहा.

16:44 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : कितने पास हुए

कुल 442214 उम्मीदवारों में से, 256301 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए, जिनमें 104167 महिला उम्मीदवार और 152134 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. कुल पास प्रतिशत 57.96 प्रतिशत रहा.

16:36 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : क्या एडमिट कार्ड के बिना STET रिजल्ट चेक किया जा सकता है?

हां, BSEB STET रिजल्ट चेक करते समय एडमिट कार्ड की जरूरत नहीं होती है, लेकिन उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर पता होना चाहिए.

16:33 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : इतने अभ्‍यर्थ‍ियों के ल‍िए जारी हुआ र‍िजल्‍ट

पेपर 1 में 246415 अभ्‍यर्थी और पेपर 2 में 195799 उम्‍मीदवार शाम‍िल हुए थे.

16:30 (IST) 05 Jan 2026

[LIVE] BSEB Bihar STET Result 2025: स्‍कोरकार्ड कहां चेक करें

बीएसईबी ने एसटीईटी का र‍िजल्‍ट https://bsebstet.org पर जारी क‍िया है.

16:24 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : वेबसाइट पर पर‍िणाम जारी

आध‍िकार‍िक वेसाइट पर पर‍िणाम जारी कर द‍िया गया है. अपने रोल नंबर और जन्‍म त‍िथ‍ि की मदद से र‍िजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

15:57 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : 4:15 बजे जारी होगा पर‍िणाम

ब‍िहार व‍िद्यालय परीक्षा सम‍िति‍ के अध्‍यक्ष आनन्‍द क‍िशोर आज 5 जनवरी 2026 को शाम 4:15 बजे माध्‍यम‍िक श‍िक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का परीक्षाफल जारी करेंगे.

14:59 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : परीक्षा का आयोजन

पेपर I (कक्षा 9-10) और पेपर II (कक्षा 11-12) शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी.

14:55 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : वेबसाइट अगर हैंग हो जाए तो क्‍या करें

ज्‍यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है या क्रैश हो सकती है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इंतजार करें और कुछ देर बाद फिर से कोशिश करें. बिहार STET का रिजल्ट पीक आवर्स के बाद भी उपलब्ध रहेगा.

14:49 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : र‍िजल्‍ट देखने के ल‍िए क्‍या चाह‍िए

ब‍िहार STET परीक्षा का पर‍िणाम या स्‍कोरकार्ड देखने के ल‍िए आपको एप्‍लीकेशन नंबर और जन्‍म त‍िथ‍ि की आवश्‍यकता होगी.

14:38 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : क‍ितनी बार दे सकते हैं यह परीक्षा

ब‍िहार STET परीक्षा देने की कोई ल‍िमि‍ट नहीं है. आप ज‍ितनी बार चाहें, उतनी बार परीक्षा में बैठ सकते हैं.

14:22 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : कब आएगा एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट

बिहार STET रिजल्ट घोषित होने के बाद, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट आमतौर पर कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाते हैं, सही तारीख बोर्ड जारी करेगा.

13:50 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : नवंबर में जारी हुई थी आंसर की

प्रोविजनल आंसर की 24 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. ऑब्जेक्शन विंडो उसी तारीख को खोली गई थी. ऑब्जेक्शन उठाने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2025 थी.

13:49 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025 LIVE : कहां चेक करें पर‍िणाम

जब सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे घोषित हो जाएंगे, तो उम्मीदवार BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

13:48 (IST) 05 Jan 2026

Bihar STET Result 2025: र‍िजल्‍ट की तारीख

बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की घोषणा की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है.

13:27 (IST) 05 Jan 2026

[LIVE Updates] Bihar STET Result 2025: स्‍कोरकार्ड में ये होंगी जानकार‍ियां

आपके स्‍कोरकार्ड उम्‍मीदवार का नाम, रोल नंबर , एप्‍लीकेशन नंबर, पेपर (पेपर 1, पेपर 2), व‍िषय, कैटगरी, क‍ितने मार्क्‍स म‍िले, र‍िजल्‍ट स्‍टेटस (फेल या पास )

13:24 (IST) 05 Jan 2026

[LIVE Updates] Bihar STET Result 2025: ब‍िहार में श‍िक्षक बनने के ल‍िए जरूरी

बिहार STET एक राज्य-स्तरीय परीक्षा है जिसे BSEB आयोजित करता है. यह परीक्षा यह जांचने के लिए आयोजित की जाती है कि उम्मीदवार बिहार के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में टीचर बनने के योग्य हैं या नहीं.

13:22 (IST) 05 Jan 2026

[LIVE Updates] Bihar STET Result 2025: कैसे होगी मार्क‍िंग

हर सही जवाब पर 1 नंबर मिलेगा. इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. फाइनल स्कोर सही जवाबों की कुल संख्या होगी.

Bihar BSEB Stet Result 2025: बिहार STET की परीक्षा में बैठने वाले उम्‍मीदवारों के ल‍िए इंतजार खत्‍म हो गया है. बिहार STET रिजल्ट 2025 (bihar stet result) आज जारी कर द‍िया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं

BSEB बिहार एसटीईटी रिजल्ट पर‍िणाम कैसे डाउनलोड करें

कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर बिहार STET रिजल्ट 2025 का लिंक सर्च करें और उसपर क्लिक करें
  • अपना यूजर ID और पासवर्ड डालें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट ले लें

क्‍वाल‍िफाई करने के ल‍िए क‍ितने नंबर चाह‍िए (Bihar BSEB STET Result 2025: Check Qualifying Marks)

विज्ञापन

अगर आप जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट हैं तो BSEB के अनुसार आपको क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 50 परसेंट मार्क्स लाने होंगे. अगर कोई कैंड‍िडेट पिछड़े वर्ग से है तो उनके ल‍िए 45 परसेंट मार्क्स लाना अनिवार्य है. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले लोगों (PwBD) के लिए क्वालिफाइंग मार्क 40 परसेंट है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola