बिहार: तेज प्रताप के साथ दिखे थे जीजा, अब तेजस्वी और संजय यादव की तस्वीर आई सामने, बीजेपी ने उठाया सवाल
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

सौरभ कुमार, पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावर है। पहले लालू प्रसाद यादव के दामाद के सरकारी बैठक में हिस्सा लेने और अब तेजस्वी यादव के साथ सरकारी बैठक में उनके सलाहकार संजय यादव की तस्वीर को लेकर सियासत गर्म हो गई है।
जीजा शैलेश कुमार भी बैठे दिखे थे
सबसे पहले बात लालू के बड़े लाल और सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव की। गुरुवार को पटना में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की बैठक हुई थी। इसमें विभागीय मंत्री तेज प्रताप यादव के बगल में उनके जीजा शैलेश कुमार भी बैठे दिखे थे। शैलेश लालू प्रसाद की बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के पति हैं। मीटिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है।
पथ निर्माण की बैठक में भी संजय यादव मौजूद हैं।यदि वे उनके निजी सचिव भी हों तो वे वहाँ नहीं बैठ सकते ।protocol के अनुसार अंत में या पीछे बैठेंगे।परंतु नीतीशजी मजबूर हैं। pic.twitter.com/s1LBtU5ehE
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) August 19, 2022
बगल में बैठा दिखा सलाहकार संजय यादव
अब बात करते हैं लालू यादव के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की। सरकार में अभी चार बड़े बड़े विभाग इनके पास हैं। स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण, नगर विकास और ग्रामीण कार्य। अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें तेजस्वी यादव स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं और उनके ठीक बगल में उनका सलाहकार संजय यादव बैठा है। अब ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: