Bihar Woman Beaten Up: बिहार के बगहा में एक महिला के साथ मारपीट, फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी।
आरोपी की पहचान संदीप साहनी के रूप में हुई है। वह एक राजनीतिक दल से भी जुड़ा बताया जाता है। पीड़िता की ओर से मारपीट और प्राइवेट पार्ट काटे जाने के मामले में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी सहनी जमानत लेने के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के शरीर पर काटे जाने का निशान पाए जाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण चौरसिया ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पहले बेटे को पीटा, फिर महिला के साथ की मारपीट
घटना 6 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब आरोपी सहनी अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के बेटे की पिटाई कर रहा था। जब महिला ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद महिला ने सहनी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करायी।
महिला की ओर से शिकायत दर्ज किए जाने के बाद से ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इस बीच, सहनी जमानत लेने के लिए जिला अदालत गया। महिला भी वहां मौजूद थी। जब आरोपी ने जमानत के लिए अर्जी दी तब पीड़िता के वकील ने जमानत का विरोध किया।
इसके बाद पीड़िता ने महिला जज को प्राइवेट पार्ट पर काटने का निशान दिखाया। काटने के निशान देखने के बाद जज ने संदीप सहनी की जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश किरण चौरसिया ने पुलिस को आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजने का भी निर्देश दिया।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
10 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines