Diwali Gift For Govt Employees: खुशियों के त्योहार दिवाली में एक हफ्ते का समय बचा है। ये हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है। इस त्योहार के एक हफ्ते बाद छठ पूजा भी है। ऐसे में बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए खास घोषणा की है।
अभी पढ़ें – छोटी दिवाली पर अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, रामलला के करेंगे दर्शन, मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा
बिहार की नीतीश सरकार ने दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए समय से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का ऐलान किया है। बता दें कि दिवाली 24 अक्टूबर को जबकि छठ पूजा 30 और 31 अक्टूबर को है। छठ पूजा बिहार का सबसे ज्यादा लोकप्रिय त्योहार है।
राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि बिहार में सरकारी कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर इस महीने वेतन का समय से पहले देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सलाह के बाद विभाग ने ये फैसला लिया है।
अभी पढ़ें – ट्रांसजेंडर्स के लिए राजस्थान सरकार की शानदार पहल, मुफ्त में कराएगी सेक्स चेंज, देश की पहली योजना
20 अक्टूबर से मिलने लगेगी सैलरी
वित्त मंत्री ने कहा कि वेतन का भुगतान 20 अक्टूबर से शुरू होगा। कोरोना महामारी के कारण पिछले कुछ साल राज्य सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए गए थे जिससे त्योहार उत्साह के साथ नहीं मनाया जा रहा था। इस साल लोग उत्साह के साथ जश्न मनाने के लिए उत्सुक होंगे। उनकी मदद करने के लिए सरकार ने इस महीने के वेतन का भुगतान जल्दी करने का फैसला किया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
4 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
4 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
9 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
9 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines