सौरव कुमार, पटना: जेडीयू विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, मेरी बेटी के खिलाफ लेसी सिंह ने चुनाव प्रचार किया। जिला परिषद को फोन करके चुनाव को प्रभावित किया। बीमा भारती ने ऐलान किया कि यदि लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगी।
कई विधायक रहे नदारद
मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर शपथ ग्रहण समारोह में जेडीयू के कई विधायक शामिल नहीं हुए। एक तरफ आरजेडी कोटे के मंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, तो दूसरी ओर जेडीयू के अंदर भी विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार से सवाल किया है।
बीमा भारती ने सरकार से पूछा कि गलत लोगों को मंत्री क्यों बनाया गया? लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने का वह विरोध कर रही हैं। बीमा भारती ने जिला परिषद के पति की हत्या का आरोप लेसी सिंह पर लगाया है। बीमा भारती ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मेरे पास हैं। बहुत बर्दाश्त किया है, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो हम इस्तीफा दे देंगे।
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
25 mins agoPM मोदी का गुजरात दौरा, शाम को होगी नक्सल मुक्त भारत एकता परेड
1 hr agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
15 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines